बड़ी खबर: संविदा मजदूरों के आधार सत्यापन में लापरवाही पर डीएम सख्त। निकायों को आज ही रिपोर्ट भेजने के निर्देश…

देहरादून, 10 जून 2025 (सू.वि.) देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यरत संविदा मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन में देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि आज ही सत्यापन रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को […]

देहरादून, 10 जून 2025 (सू.वि.)
देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यरत संविदा मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन में देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि आज ही सत्यापन रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी जाए

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक कई निकायों द्वारा कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और अन्य संविदात्मक कार्यों में लगे मजदूरों के आधार कार्ड का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने इस लापरवाही को शासकीय कार्यों में गंभीर उदासीनता करार दिया।

बता दें कि 18 मई 2025 को जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे संविदा कर्मियों का आधार सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजें। लेकिन तय समय सीमा तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई। एडीएम के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक किसी भी निकाय से पूर्ण सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संविदा कर्मियों की पहचान सुनिश्चित करना और उनकी सेवाओं का रिकॉर्ड नियमित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आधार सत्यापन से यह भी सुनिश्चित होता है कि संबंधित कर्मचारी सरकारी योजनाओं और लाभों के पात्र हैं या नहीं।

डीएम ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि आज की तिथि में ही संविदात्मक कार्यों में लगे सभी मजदूरों का आधार सत्यापन कर रिपोर्ट सचिव, गृह विभाग, उत्तराखंड शासन को अनिवार्य रूप से भेजी जाए, अन्यथा संबंधित निकायों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts