शर्मनाक: दून के इस गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़।6 गिरफ्तार..

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को […]

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की।

इस छापेमारी में पुलिस को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में दो पुरुष और तीन महिलाएं मिलीं, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। मौके से कुल 6 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से चल रहा था रैकेट

पुलिस के अनुसार, जिस्मफरोशी का ये रैकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित हो रहा था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर महिलाओं की उपलब्धता कराई जाती थी और फिर कमीशन के आधार पर डील कर उन्हें गेस्ट हाउस भेजा जाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गेस्ट हाउस नरेंद्र सिंह रावत (निवासी चमोली) द्वारा लीज पर लिया गया था, जहां बाहरी राज्यों की महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही थीं।

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 237/25 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6/7 में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. तापस शाहू – ईस्ट मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
  2. कमलेश साहनी – दरभंगा, बिहार
  3. निक्का देवी – दरभंगा, बिहार
  4. संजीत कुमार – पटना, बिहार
  5. गुल्ली देवी – अररिया, बिहार (वर्तमान पता: रायपुर, देहरादून)
  6. मनु गुरंग – जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल (वर्तमान पता: प्रेमनगर, देहरादून)

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि इस गेस्ट हाउस से चल रहे व्यवस्थित अनैतिक व्यापार के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है जो इस रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। देहरादून में बढ़ते ऐसे अपराधों को लेकर पुलिस अब सख्ती से निगरानी कर रही है।

Also Read This

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

Related Posts