पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : पूर्व सीएम की बेटी से 4 करोड़ की ठगी।फिल्म में रोल देने का दिया झांसा

February 8, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : पूर्व सीएम की बेटी से 4 करोड़ की ठगी।फिल्म में रोल देने का दिया झांसा
ShareShareShare

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक के साथ 4 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई की एक फिल्म निर्माता कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में प्रमुख भूमिका देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए। इस मामले में आरुषि निशंक ने अपने पति अभिनव पंत के माध्यम से राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

फिल्म में लीड रोल का लालच देकर ठगे 4 करोड़ रुपये

पुलिस को दी गई तहरीर में आरुषि निशंक ने बताया कि वह फिल्म निर्माण और एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी साझेदारी फर्म हिमश्री फिल्म्स के माध्यम से काम करती हैं। इसी दौरान मुंबई के मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला, जो खुद को मिनी फिल्म्स प्रा.लि. के डायरेक्टर बताते हैं, उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे।

दोनों ने बताया कि वे जल्द ही ‘आंखों की गुस्ताखियां’ नामक एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड स्टार शनाया कपूर और विक्रांत मेस्सी मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आरुषि को फिल्म में एक अहम रोल ऑफर किया, लेकिन शर्त रखी कि उन्हें या उनके किसी जानकार को इस फिल्म में 5 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। बदले में, उन्हें 20% का मुनाफा मिलेगा, जो 5 करोड़ से अधिक हो सकता है।

समझौते के बावजूद नहीं मिला रोल, किश्तों में ठगे करोड़ों

आरुषि निशंक के मुताबिक, इस ऑफर को स्वीकार कर उन्होंने 9 दिसंबर 2024 को एक एमओयू साइन किया और 10 अक्टूबर 2024 को पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बनाकर 19 अक्टूबर 2024 को 1 करोड़ रुपये और 27 से 30 अक्टूबर 2024 के बीच 1 करोड़ रुपये और ठग लिए।

आरोपियों ने यह भी वादा किया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट को आरुषि अपनी इच्छा से फाइनल कर सकती हैं और अगर उन्हें रोल पसंद नहीं आया तो उनकी पूरी राशि 15% वार्षिक ब्याज के साथ वापस कर दी जाएगी। लेकिन ना तो फिल्म में रोल मिला, ना ही स्क्रिप्ट फाइनल हुई और ना ही उनका कोई प्रमोशन किया गया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार,आरुषि निशंक की शिकायत के आधार पर मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Previous Post

बड़ी खबर : न्यूनतम वेतन और ईपीएफ का लाभ नहीं मिलने पर श्रमिकों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Next Post

दिल्ली भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निर्विरोध चेयरमैन ने बनाया जश्न।

Next Post
दिल्ली भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निर्विरोध चेयरमैन ने बनाया जश्न।

दिल्ली भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर निर्विरोध चेयरमैन ने बनाया जश्न।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : सुस्त दिनेशपुर नगर पंचायत, हफ्तों बाद भी नहीं हुई कार्यवाही।
  • प्रदेश में आज भी बारिश के आसार। येलो अलर्ट जारी
  • मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता पर भड़के विधायक दुर्गेश्वर लाल। घटिया सामग्री हटाने के दिए निर्देश
  • देवभूमि यूनिवर्सिटी में पिनाक 2025 की भव्य शुरुआत। छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह
  • वीडियो: नशे की हालत में पर्यटक ने काटा हंगामा। तोड़ा शीशा, खुद हुआ लहूलुहान
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!