ब्रेकिंग: डीएम के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी । जांच जारी..

उत्तरकाशी 02 अगस्त 2025 | नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी में शरारती तत्वों द्वारा डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फेक प्रोफाइल के ज़रिए भ्रामक जानकारियां प्रसारित किए जाने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आमजन से सतर्क रहने की […]

उत्तरकाशी 02 अगस्त 2025 | नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी में शरारती तत्वों द्वारा डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फेक प्रोफाइल के ज़रिए भ्रामक जानकारियां प्रसारित किए जाने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी उत्तरकाशी की कोई भी निजी फेसबुक आईडी या प्रोफाइल मौजूद नहीं है। यदि किसी को इस फर्जी अकाउंट से कोई मैसेज, अनुरोध या सूचना प्राप्त होती है, तो उस पर विश्वास न करें और तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन या साइबर सेल को दें।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे केवल अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट को साझा करने से बचें।

जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है: अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts