भीषण अग्निकांड (वीडियो): कई आवासीय भवन जलकर खाक। एक महिला ने गंवाई जान..

27 जनवरी 2025 मोरी। नीरज उत्तराखंडी –मोरी ब्लाक के सावणी गांव में घटित भीषण अग्निकांड में 9 आवासीय भवन हुए खाक । –आग पर काबू पाने के लिए 5 आवासीय भवनों को पड़ा तोड़ना। — अग्निकांड में 25 परिवार प्रभावित — 1 महिला ने गंवाई जान। — तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद। उत्तराखंड में उत्तरकाशी […]

27 जनवरी 2025 मोरी।
नीरज उत्तराखंडी
–मोरी ब्लाक के सावणी गांव में घटित भीषण अग्निकांड में 9 आवासीय भवन हुए खाक ।
–आग पर काबू पाने के लिए 5 आवासीय भवनों को पड़ा तोड़ना।
— अग्निकांड में 25 परिवार प्रभावित
— 1 महिला ने गंवाई जान।
— तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आग लग गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई।
वहीं, इस अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला।
घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है।
आग पर सुबह तक काबू पाया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सीएम धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts