बड़ी खबर : तहसील में जुए का खेल पड़ा भारी।राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित..

देहरादून/त्यूणी। सीमांत क्षेत्र की त्यूणी तहसील से प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए राजस्व […]

देहरादून/त्यूणी। सीमांत क्षेत्र की त्यूणी तहसील से प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए राजस्व उपनिरीक्षक नागचंद को निलंबित कर चकराता तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि वायरल वीडियो में राजस्व उपनिरीक्षक नागचंद जुए में संलिप्त दिखाई दे रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार को मामले की विस्तृत जांच कर वीडियो में नजर आ रहे अन्य कर्मियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषी पाए गए अन्य कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि यह वीडियो कुल्हा गांव निवासी बिजन सिंह ने मंगलवार को तहसील परिसर में मौजूद रहते हुए रिकॉर्ड किया था। किसी कार्य से तहसील पहुंचे बिजन सिंह ने जब परिसर में मेज-कुर्सी लगाकर जुआ खेलते हुए कर्मचारियों को देखा तो उन्होंने तुरंत मोबाइल से वीडियो बना लिया और एसडीएम को इसकी शिकायत कर दी।

वीडियो वायरल होते ही आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने तहसील परिसर जैसे सरकारी स्थान में इस तरह की गतिविधि को प्रशासन के प्रति जनता की आस्था पर प्रहार बताया और इसे बेहद शर्मनाक करार दिया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत एसडीएम चकराता से रिपोर्ट तलब की। एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि तहसीलदार को सभी जुआ खेलते कर्मियों की पहचान कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में इस तरह की अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई की पुष्टि जिला मुख्यालय स्थित प्रभारी अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर डॉ. अपूर्वा सिंह ने भी की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts