एक्सक्लूसिव खबर : जी.बी पंत कॉलेज भर्ती घोटाले की जांच शुरू, पढ़िए पूरा मामला

घुडदौडी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर हुई भर्ती में घोटाले की जांच को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। एसआईटी ने सभी असिस्टेंट प्रोफेसर को इंटेरोगेशन के लिए बुलाया है। इन सभी प्रोफेसर के बैंक का अकाउंट और इन के पारिवारिक सदस्यों के बैंक अकाउंट की अब जांच शुरू होगी ताकि […]

घुडदौडी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर हुई भर्ती में घोटाले की जांच को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।

एसआईटी ने सभी असिस्टेंट प्रोफेसर को इंटेरोगेशन के लिए बुलाया है।

इन सभी प्रोफेसर के बैंक का अकाउंट और इन के पारिवारिक सदस्यों के बैंक अकाउंट की अब जांच शुरू होगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियुक्ति के दौरान इनके तथा इनके पारिवारिक खातों में कितनी धनराशि का आदान-प्रदान हुआ था।

गौरतलब है कि तत्कालीन भ्रष्ट कुलसचिव संदीप कुमार पर आरोप लगे थे कि उसने इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसर को मोटी रकम लेकर भर्ती किया था।

अब खातों में तत्कालीन रकम के लेनदेन से इस बात की कड़ियां खुल सकती है।

पहले चरण में 32 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बैंक खाते और आधार कार्ड सहित लक्ष्मण झूला थाने में विवेचक के सामने प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।

इन सभी को 10 से लेकर 14 तारीख तक अलग-अलग तिथियाँ पेशी के लिए दी गई है।

इस बात को लेकर अब इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसरों में हड़कंप का माहौल है।

यदि आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो कम से कम 3 साल की जेल और पूरे देश में फिर कभी इन्हें नौकरी नहीं मिल सकेगी। इन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा 

अब तत्कालीन रजिस्ट्रार संदीप कुमार और अधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों की मुसीबतें बढ़नी तय है। 

सूत्रों के अनुसार संदीप कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक और विजिलेंस जांच शीघ्र ही शुरू हो सकती हैl

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन पाँच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने...

बड़ी खबर : 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की उठाई...

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री...

Related Posts