Gold-Silver Price Today: सोने में हल्की तेजी, चांदी में उछाल! जानें आज के ताज़ा रेट

            नई दिल्ली। भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver price today India)में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासकर मिडिल ईस्ट संकट, का असर घरेलू सर्राफा बाजार और कमोडिटी ट्रेडिंग पर साफ नजर आ रहा है। निवेशकों के […]

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली। भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver price today India)में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासकर मिडिल ईस्ट संकट, का असर घरेलू सर्राफा बाजार और कमोडिटी ट्रेडिंग पर साफ नजर आ रहा है। निवेशकों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके चलते कभी कीमतों में तेजी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत(Gold price today India) ₹1,55,900 दर्ज की गई है। वहीं Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 जून 2026 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट ने शुक्रवार को ₹100 यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ(MCX gold rate 2026) ₹1,52,799 प्रति 10 ग्राम पर बंद होकर स्थिर रुख दिखाया। इससे पहले गुरुवार को यह ₹1,52,699 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी में दिखी ज्यादा तेजी

सोने के मुकाबले चांदी (Silver rate 2026) में अधिक उछाल देखने को मिला है। MCX पर चांदी के दाम में करीब 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह(MCX Silver rate 2026) ₹2,44,321 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक बाजार की चाल चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रही है।

बाजार पर क्यों पड़ रहा असर?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव और भू-राजनीतिक तनाव जैसे फैक्टर सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग बढ़ती है, जबकि चांदी इंडस्ट्रियल उपयोग के कारण अलग ट्रेंड दिखाती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है, जबकि चांदी में तेजी का फायदा ट्रेडर्स उठा सकते हैं।

Also Read This:

Also Read This

बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, आदेश जारी

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप...

जॉब ब्रेकिंग : एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली 379 वैकेंसी, मिलेगी 21 लाख सैलरी

AAI Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए)...

Related Posts