एक्शन: दून और रुड़की में 14 फर्मों पर राज्य कर विभाग का छापा। 2.31 करोड़ की वसूली..

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (CIU) ने GST चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने बुधवार को देहरादून और रुड़की में आयरन स्टील और वर्क कांट्रेक्टर से जुड़ी 14 फर्मों पर एक साथ छापा मारकर 2.31 करोड़ रुपये की GST मौके पर वसूल की। इस पूरी […]

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (CIU) ने GST चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने बुधवार को देहरादून और रुड़की में आयरन स्टील और वर्क कांट्रेक्टर से जुड़ी 14 फर्मों पर एक साथ छापा मारकर 2.31 करोड़ रुपये की GST मौके पर वसूल की। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आयुक्त राज्य कर सोनिका के दिशा-निर्देशों में किया गया।

फर्जी आईटीसी क्लेम कर लगाया करोड़ों का चूना

CIU को GST पोर्टल, ई-वे बिल सिस्टम और बिजनेस इंटेलिजेंस पोर्टल से प्राप्त सूचना के विश्लेषण के बाद इन फर्मों पर फर्जी ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि ये फर्में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बंद पड़ी कंपनियों से माल खरीद दिखाकर फर्जी तरीके से ITC का लाभ ले रही थीं।

ढुलाई में फर्जीवाड़ा: वाहन थे दूसरे राज्यों में

जांच में यह भी पाया गया कि जिन वाहनों से इन फर्मों ने माल ढुलाई दिखाई, वे उस समय वास्तव में दूसरे राज्यों में ट्रांसपोर्टिंग कर रहे थे। कई मामलों में तो वाहनों के टोल प्लाजा से गुजरने के रिकॉर्ड भी नहीं मिले, जिससे फर्जीवाड़ा और स्पष्ट हो गया।

छह करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का अनुमान

उपायुक्त निखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक ही परिवार के कई सदस्य मिलकर फर्जी फर्में चला रहे थे। इन 14 में से 12 फर्मों के व्यवसायिक स्थल मौजूद हैं जबकि दो फर्में घर से ही चलाई जा रही थीं। शुरुआती आंकलन के अनुसार, इन फर्मों ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है।

डिजिटल सबूत जब्त, फॉरेंसिक जांच शुरू

छापेमारी के दौरान संबंधित फर्मों से व्यापार और GST से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। साथ ही डिजिटल डिवाइस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि और पुख्ता सबूत एकत्र किए जा सकें। शुरुआती जांच के दौरान ही 2.31 करोड़ रुपये की GST की वसूली हो चुकी है।

जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में उपायुक्त विजय पांडेय, अर्जुन राणा, अंजलि गुसाईं, दीपक कुमार, सुरेश कुमार और योगेश मिश्रा सहित कई अधिकारी शामिल थे। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी में शामिल अन्य फर्मों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts