Uttarakhand Paper leak: नकल माफिया हाकम सिंह फिर गिरफ्तार

देहरादून: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। STF और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए 12 से 15 लाख रुपये की मांग कर रहा था। STF और […]

देहरादून: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। STF और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए 12 से 15 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। जांच में पता चला कि सरगना हाकम सिंह छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी सूचना पर STF और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाकर सरगना और उसके साथी को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी नकल प्रकरणों में जेल जा चुका है। वह अभ्यर्थियों को यह कहकर झांसा देता था कि चयन होने पर पैसे हड़प लेगा और असफल होने की स्थिति में अगले परीक्षा में “एडजस्ट” करने का बहाना करेगा।

SSP ने किया बड़ा खुलासा

एसएसपी STF नवनीत भुल्लर और देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा पास कराने का लालच देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने की कोशिश की। यह पूरा खेल परीक्षा की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए रचा गया था। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं हुई है।

21 सितंबर को होगी परीक्षा

बता दें कि 21 सितंबर को UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित होने वाली है। पुलिस को पहले से ही नकल माफियाओं की सक्रियता का अंदेशा था। इसी वजह से STF और देहरादून पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी।

अभ्यर्थी से मिली थी अहम सूचना

पुलिस के मुताबिक, पंकज गौड़ नाम का अभ्यर्थी इस गिरोह के संपर्क में था। उसने कई अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के एवज में 12 से 15 लाख रुपये की डील की थी। इसी सूचना के आधार पर STF ने हाकम सिंह निवासी उत्तरकाशी और पंकज गौड़ निवासी उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज हुआ मुकदमा

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण अध्यादेश 2023) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts