Haridwar Accident News: बारातियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर। कई घायल

हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रसियाबढ़ के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिजनौर से हरिद्वार आ रही बारातियों की बस और देहरादून से नांगलसोती जा रही बारातियों की दूसरी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना […]

हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रसियाबढ़ के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।

बिजनौर से हरिद्वार आ रही बारातियों की बस और देहरादून से नांगलसोती जा रही बारातियों की दूसरी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

अंधेरा और क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच पुलिस ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान एक यात्री बस में बुरी तरह फंस गया था।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

3 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये लोग हुए घायल

  • अनीश (60), निवासी नांगलसोती, बिजनौर
  • मुराद अली, निवासी नांगलसोती, बिजनौर
  • सुहैल, निवासी नांगलसोती, बिजनौर
  • नईम, निवासी नांगलसोती, बिजनौर
  • नाजिर शाह (55), निवासी शहजादपुर

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts