Uttarakhand News: गैस डिलीवरी बॉय से रंगदारी ,खुद को पत्रकार बताकर 2 लाख की मांग। 3 पर मुकदमा

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान एक युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। रास्ते […]

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान एक युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।

रास्ते में रोकी बाइक, खुद को बताया पत्रकार

पुलिस के अनुसार, धनपुरा (पथरी) निवासी अमृत कुमार (35) पुष्पक गैस सर्विस में डिलीवरी का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को वह आर्यनगर क्षेत्र के संतोष विहार में गैस सिलेंडर देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली।

आरोप है कि आरोपियों ने पहले बाइक की चाबी निकाल ली और फिर गैस सिलेंडर का वजन कराने की बात कही। जब अमृत कुमार ने उनसे परिचय पूछा तो उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े: Uttarakhand News: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी! नई सूची जारी

ऑफिस तक पीछा कर मांगी 2 लाख की रंगदारी

एफआईआर के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित अपने कार्यालय पहुंच गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। यहां आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये की मांग की।

पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने पूरे मामले की जानकारी अपने कार्यालय को दी और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया है, जिनमें देवम मेहता, अर्चना डिगरा और विश्वास सैनी शामिल हैं।

तीनों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita 2023 की धारा 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े : LPG Crisis News: गैस आपूर्ति ठप ! फिर चूल्हे पर लौटे हज़ारो लोग

पुलिस जांच में जुटी

मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक महिपाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts