हादसा(दु:खद): मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ । 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल 

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। भगदड़ की इस घटना में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान तेज़ी से शुरू किया गया

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान करंट फैलने की अफवाह से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घबराए लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भीषण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु इस भगदड़ में दबकर घायल हो गए, जबकि कुछ की मौके पर ही मौत हो गई

मृतकों की सूची

  1. वकील (45 वर्ष)
  2. आरुष (6 वर्ष), रामपुर मुरादाबाद
  3. विशाल (19 वर्ष)
  4. विपिन (18 वर्ष)
  5. शांति (60 वर्ष)
  6. रामभरोसे (65 वर्ष)
  7. अज्ञात (19 वर्ष)
  8. विक्की (25 वर्ष)

प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया

जानकारी के अनुसार,मंदिर परिसर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ मची। जिसके बाद 35 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमें

राहत और बचाव के लिए मौके पर 108 सेवा की 7 एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की 2 एंबुलेंस तैनात की गईं। घायलों को समय पर इलाज देने के लिए चिकित्सकों की टीम तत्पर रही। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन श्रद्धालुओं के बीच दहशत का माहौल बरकरार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा:

“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव दल मौके पर कार्यरत हैं। मैं स्वयं प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा:

“हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ में जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन पूरी सहायता कर रहा है।”

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरिद्वार और देहरादून के आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

हरिद्वार जिला आपातकालीन हेल्पलाइन:

  • 📞 01334-223999
  • 📞 9068197350
  • 📞 9528250926

देहरादून राज्य आपातकालीन हेल्पलाइन:

  • 📞 0135-2710334
  • 📞 0135-2710335
  • 📞 8218867005
  • 📞 9058441404

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की यह घटना बेहद दर्दनाक है, जिसमें 8 मासूम श्रद्धालुओं की जान चली गई। सरकार और प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं, लेकिन भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन की ठोस नीति और तकनीकी समाधान अपनाना बेहद जरूरी है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts