Uttarakhand News: पूर्व विधायक के बेटे से लाखों की ठगी। दी जान से मारने की धमकी 

 उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी को एक दंपत्ति ने 20 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर […]

 उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी को एक दंपत्ति ने 20 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे रची गई ठगी की साज़िश

आमिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि मार्च–अप्रैल 2025 में आरोपी अमित कुमार गौतम, निवासी ग्राम खेड़की (थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) और उनकी पत्नी वंदना उनके कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने खुद को शेयर मार्केट में निवेश विशेषज्ञ बताया और दावा किया कि उनकी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका मुख्यालय सराय रोज, ज्वालापुर (हरिद्वार) में स्थित है।

दोनों पति-पत्नी लग्जरी कारों में घूमते थे और महंगे तोहफे बांटकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। उन्होंने आमिर अंसारी और उनके दो साथियों को 20% मासिक रिटर्न का लालच दिया।

विश्वास में लेकर पीड़ितों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए गए।

 पैसे मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

जब आमिर अंसारी और उनके साथियों ने निवेश की रकम वापस मांगनी चाही तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उल्टा जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़ित ने मंगलौर पुलिस थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के ठिकानों और उनके कथित निवेश नेटवर्क की छानबीन कर रही है।

प्रारंभिक जांच में कई अन्य लोगों से भी ठगी की शिकायतें सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का किया ऐलान

देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उनके पूर्व OSD से जुड़े मामले में कार्रवाई और देहरादून में नकदी व आभूषण बरामद होने की...

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

Related Posts