Haridwar News: प्रेमी-प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा। बीच सड़क पर भिड़े भाई और प्रेमी

हरिद्वार। मंगलौर हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहा विवाद हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की ज़िद पर अड़ी थी, वहीं उसके भाई ने बीच सड़क पर दोनों का रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि हाईवे पर जाम की […]

हरिद्वार। मंगलौर हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहा विवाद हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की ज़िद पर अड़ी थी, वहीं उसके भाई ने बीच सड़क पर दोनों का रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का भाई प्रेम संबंध का विरोध कर रहा था। बहस के दौरान प्रेमी ने गुस्से में आकर सड़क किनारे रखी ईंट उठाई और खुद के सिर पर वार कर लिया। खून से लथपथ युवक को देख युवती चीखती रही — “भैया उसे छोड़ दो!” लेकिन मौके पर भीड़ जमा होती चली गई।

सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ में युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन का युवक से पिछले तीन साल से संबंध चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि युवक या तो शादी करे या फिर उसकी बहन का पीछा छोड़े।

पुलिस के अनुसार, झगड़े में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts