ब्रेकिंग: IAS और PCS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट..

देहरादून, 20 जून 2025 – उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर शाम जारी किए गए तबादला आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने […]

देहरादून, 20 जून 2025 – उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर शाम जारी किए गए तबादला आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

बदले गए जिलाधिकारी (DM)

  • रुद्रप्रयाग: प्रतीक जैन को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
  • चंपावत: मनीष कुमार को सौंपी गई डीएम की जिम्मेदारी।
  • उत्तरकाशी: प्रशांत कुमार आर्य बने नए जिलाधिकारी।
  • पौड़ी गढ़वाल: स्वाति भदौरिया को डीएम की जिम्मेदारी दी गई।
  • पौड़ी के पूर्व डीएम आशीष कुमार को यूकाडा (UKADA) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव

  • आनंद वर्धन, मुख्य सचिव, से जलागम विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है।
  • सचिन कुर्वे, जो अब तक पर्यटन विभाग देख रहे थे, को हटाया गया है।
  • धीराज सिंह को नया पर्यटन सचिव बनाया गया है, वे पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देख रहे थे।
  • पंकज पांडे से श्रम विभाग, दिलीप जावलकर से सहकारिता विभाग, और आर. राजेश कुमार से सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
  • लंबे समय से बड़ी जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे युगल किशोर पंत को सिंचाई विभाग सौंपा गया है।
  • सोनिका से निबंधक सहकारिता और यूकाडा दोनों की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

देखें पूरी IAS की लिस्ट:

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

  • रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है।
  • शिव कुमार बरनवाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • रजा अब्बास को नगर आयुक्त, देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।
  • फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार बनाया गया है।
  • प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त, कोटद्वार नियुक्त किया गया है।
  • देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार बनाया गया है।

देखें PCS की पूरी लिस्ट:

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts