गुंडागर्दी: पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता। वीडियो वायरल करने की दी धमकी ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में अलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पहले चुंगी और फिर पुलिस वालों से अभद्रता की। मेरठ व अलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पुलिस का वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी, पुलिस ने समझाकर पर्यटकों का चालान कर दिया। नैनीताल में शनिवार देररात इलाहाबाद से कुछ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में अलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पहले चुंगी और फिर पुलिस वालों से अभद्रता की। मेरठ व अलाहाबाद से आए पर्यटकों ने पुलिस का वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी, पुलिस ने समझाकर पर्यटकों का चालान कर दिया।
नैनीताल में शनिवार देररात इलाहाबाद से कुछ पर्यटकों आए जिनको टोल कर्मियों ने रोककर टोल मांगा।

एंट्री टैक्स टोल बूथ पर काफी देर तक पर्यटकों ने टैक्स न देने को लेकर हंगामा किया। अंततः टोल ने टैक्स लिया और पर्यटक अपनी कार संख्या यू.पी.15 डी.एक्स.5711 को रॉंग साइड लेकर मल्लीताल की तरफ चल दिए। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चौकी पर पुलिस ने रॉंग साइड आ रहे पर्यटकों को रोक तो उन्होंने पहले हंगामा करना शुरू किया और फिर वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में डालने की धमकी दे डाली।

पर्यटकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी से बात की। इस दौरान तल्लीताल के एस.ओ.रमेश बोरा भी मौके पर पहुंचे और काफी देर पर्यटकों को समझाया। पुलिस ने पर्यटकों का एक हजार रुपये का चालान किया और उन्हें शांति बनाए रखने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts