बड़ी ख़बर: नैनीताल पुलिस पर फिर पर्यटकों से अभद्रता का आरोप..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की पुलिस पर चंद दिनों के भीतर दूसरी बार रील पोस्ट कर पर्यटकों ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इस बार, रामगढ़ रोड में दोपहिया चालक युवतियों ने हैलमेट के नाम पर रोककर वीडियो बनाती युवतियों का कैमरा झपटने का आरोप लगाया। पूरी घटना का एकतरफा वीडियो तेजी से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की पुलिस पर चंद दिनों के भीतर दूसरी बार रील पोस्ट कर पर्यटकों ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इस बार, रामगढ़ रोड में दोपहिया चालक युवतियों ने हैलमेट के नाम पर रोककर वीडियो बनाती युवतियों का कैमरा झपटने का आरोप लगाया। पूरी घटना का एकतरफा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नैनीताल पुलिस पर पिछले दिनों अपने बेटे को प्रतिष्ठित स्कूल के होस्टल छोड़ने आए एक दंपत्ति ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए रील वाइरल की थी। हालांकि पुलिस ने इसमें पर्यटक की ही गलती बताई और कहा कि पर्यटक गलत रास्ते में वन-वे का नियम तोड़कर आ रहा था। रविवार को एक अन्य वीडियो के वाइरल होने के बाद पुलिस पर दोबारा व्यवहार को लेकर सवाल खड़ा हुआ। यहां, दो दोपहिया चालक युवतियों ने रामगढ़ के चौकी इंचार्ज एस.आई.गुलाब सिंह कंबोज पर दुर्व्यवहार, नाजायज तंग करने और कैमरे तो पटकने का आरोप लगाया है। पर्यटक युवतियों ने पूरी घटना की रील बनाई है। युवतियों के वाइरल वीडियो पर आए कमेंटों में अब लोग एस.एस.पी.नैनीताल से जवाब मांग रहे हैं।
अप्रैल माह के इस वीकएंड में नैनीताल और आसपास घूमने आई पर्यटक युवतियों ने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में एस.आई.कंबोज कॉन्स्टेबल जितेंद्र यादव से घटना का वीडियो बनाने को कह रहे हैं। युवतियां किसी का ड्राइविंग लाइसेंस देखने के लिए कह रही है। वो एस.आई.से पूछ रही हैं कि उन्होंने हैलमेट पहना था और उनके पास लाइसेंस था या नहीं ? जिसकी पुष्टि एस.आई.ने की। युवतियों ने दो ऐसा ही हैलमेट पहने युवकों को जाने देने का आरोप लगाया।
संभवतः भवाली से रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग पर खड़ी युवतियों ने वीडियो वायरल कर कहा कि हम दिल्ली से आए हैं और नैनीताल के पहाड़ी रास्ते में बैठी पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस ने पहले उनका डी.एल.चैक किया और फिर उनके हैलमेट देखे। पुलिस पर शिकायतकर्ता युवती ने रिकॉर्डिंग के दौरान फोन फैंकने का आरोप लगाया। कैमरे में दिख रहा है कि एस.आई.ने युवतियों से पूछा कि जब वो मार्ग में ऐसा कर रही हैं तो घर में कैसा करती होंगी ? इसपर युवतियों ने कहा कि वो भी घर में ऐसे ही मारपीट करते होंगे। युवतियों ने कैमरे में कहा कि एस.आई.के मोबाइल छीनने के दौरान एक युवती के चेहरे पर चोट भी लगी है।
मामला रविवार शाम को रामगढ़ रोड का बताया जा रहा है।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts