बड़ी खबर: कैट के आदेश पर निधि यादव का आईएएस में प्रमोशन

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। यह नियुक्ति रिव्यू सिलेक्ट लिस्ट 2021 के अंतर्गत की गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 25 जून 2025 को इस संबंध में […]

देहरादून/नई दिल्ली।
उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। यह नियुक्ति रिव्यू सिलेक्ट लिस्ट 2021 के अंतर्गत की गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 25 जून 2025 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

यह पदोन्नति संघ लोक सेवा अधिकरण (CAT) की प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के आदेश पर की गई है। इस मामले में निधि यादव द्वारा दायर याचिका (DA No. 1982/2024) पर 7 फरवरी 2025 को सुनवाई हुई थी, जिसमें उनके पक्ष में निर्णय आया था।

अधिसूचना के अनुसार, आईएएस (भर्ती) नियम, 1954 की धारा 8(1), आईएएस (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 की धारा 9(1) और आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 की धारा 3 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा निधि यादव को प्रोबेशन अवधि में भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है।

चयन सूची में स्थान

निधि यादव का नाम सिलेक्ट लिस्ट 2021 में क्रम संख्या 3 पर है। उनका नाम

  • श्री विनोद गिन गोस्वामी (क्रम संख्या 2) के नीचे
  • तथा श्री प्रशांत कुमार आर्य (क्रम संख्या 4) के ऊपर रखा गया है।

उत्तराखंड सरकार को भेजा गया आदेश

भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा जारी अधिसूचना में उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे यह आदेश निधि यादव तक तत्काल पहुंचाएं, और उनकी सीनियरिटी निर्धारण से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजें।

Also Read This

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

Related Posts