स्वस्थ समाज के निर्माण में नर्सिंग ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण – ललित जोशी

देहरादून: सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एएनएम 2024 के छात्र-छात्राओं ने समर्पण और सेवा की शपथ ली। यह पारंपरिक समारोह नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए उनके […]

देहरादून: सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एएनएम 2024 के छात्र-छात्राओं ने समर्पण और सेवा की शपथ ली। यह पारंपरिक समारोह नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत का प्रतीक होता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. मनीषा ध्यानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कैलाश अस्पताल, देहरादून की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सुषमा विशिष्ट अतिथि थीं।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी एवं अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन से किया, जो नर्सिंग विद्यार्थियों के नए जीवन अध्याय की शुरुआत का प्रतीक था। इसके बाद, सभी विद्यार्थियों ने सेवा, निष्ठा और ईमानदारी से मरीजों की देखभाल करने की शपथ ली।

नर्सिंग: मानवता की सबसे बड़ी सेवा

मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा ध्यानी ने कहा, “नर्सिंग एक सम्मानजनक पेशा है, जहां हर दिन दूसरों की सेवा करने का अवसर मिलता है। यह पेशा करुणा, समझदारी और पेशेवरता की मांग करता है। चिकित्सकों को सबसे अधिक सहयोग नर्सों से ही मिलता है, क्योंकि मरीजों की संपूर्ण देखभाल नर्सिंग स्टाफ के बिना संभव नहीं।” उन्होंने कहा कि नर्सों को मरीजों के प्रति सहानुभूति और धैर्य बनाए रखना चाहिए और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह समझना चाहिए।

“नर्सिंग पेशा केवल सेवा नहीं, बल्कि एक पवित्र जिम्मेदारी” – ललित जोशी

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने संबोधन में कहा, “नर्सिंग एक पवित्र पेशा है, जो न केवल रोगियों की देखभाल करता है बल्कि उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। यह शपथ नर्सों को उनकी जिम्मेदारी की याद दिलाने के लिए है, ताकि वे हर परिस्थिति में अपने सेवा-भाव को जीवित रख सकें।”

सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम ने कहा कि नर्स की प्रतिज्ञा, दयालु और रोगी-केंद्रित देखभाल के प्रति नर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पेशे के मूलभूत मूल्यों को स्थापित करने और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल की जटिलताओं से निपटने में नर्सों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करता है।

200 विद्यार्थियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. एस. बी. जोशी, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटायर्ड) ललित सामंत, नर्सिंग विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं और 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts