OPPO Find X9s 5G ग्लोबल लॉन्च! दमदार परफॉर्मन्स के साथ भारत में जल्द एंट्री

स्मार्टफोन बाजार में OPPO new phone launch 2026 ने एक और दमदार डिवाइस पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में Find X9s Pro और Find X9 Ultra लॉन्च करने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में OPPO Find X9s 5G को भी पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में लॉन्च हुआ है और जल्द ही भारत में भी एंट्री करने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि यह फोन लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन है।

पावरफुल प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस

OPPO Find X9s 5G में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है और 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis G925 GPU मिलता है, जो गेमिंग और हाई-एंड टास्क के लिए बेहतरीन अनुभव देता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 आधारित ColorOS 16.0 पर काम करता है।

AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

फोन में 6.59 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 460PPI और 3600nिट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन Aerospace-grade Aluminium फ्रेम के साथ आता है और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X9s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसमें मेन कैमरा (f/1.8), अल्ट्रा-वाइड एंगल (120° FOV) और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 90° FOV के साथ आता है।

7025mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7025mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

कीमत और भारत में लॉन्च

OPPO Find X9s को मलेशिया में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 3,599 रिंगिट (लगभग ₹84,990) है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत करीब ₹50,000 के आसपास रखी जा सकती है।OPPO Find X9s को मई 2026 में भारत में लॉन्च किए जाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

यह स्मार्टफोन Lavender Sky, Sunset Orange और Midnight Grey जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और फिलहाल मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है।

OPPO Find X9s 5G एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन है, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर यह फोन भारत में ₹50,000 की रेंज में लॉन्च होता है, तो यह सेगमेंट में बड़ी टक्कर दे सकता है। X9s को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी (7,025mAh) वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप चाहते हैं।

Also Read This:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts