बड़ी खबर: PCS अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू कार्यमुक्त।नई तैनाती तय नहीं

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पीसीएस अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी विकास पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय कार्य हित में लिया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ कर्मचारियों की ओर से की गई लगातार शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

शासन ने धर्मशक्तू को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर संबंधित आख्या शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। कार्मिक विभाग में अनु सचिव नागेश सिंह नेगी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी नवीन तैनाती को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पीसीएस धर्मशक्तू के व्यवहार को लेकर विभागीय कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त था। कर्मचारी संगठन ने भी उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधम सिंह नगर दौरे के दौरान कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई थीं, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

उधर, प्रदेश में तबादला सूची को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जानी हैं। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जबकि कुछ के कार्यभार में कटौती की जाएगी। मुख्यमंत्री स्तर पर तबादला सूची को लेकर मंथन जारी है और सूची फिलहाल लंबित है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि चंद्र सिंह धर्मशक्तू की अगली तैनाती कहां होती है और राज्य सरकार आने वाले दिनों में किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ तैनात करती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts