बड़ी खबर: फिर हुए पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर। देखें …

देहरादून,  जून 2025 — उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, पीसीएस अधिकारी गोपाल सिंह चौहान को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह  शुगर मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पद […]

देहरादून,  जून 2025 — उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, पीसीएस अधिकारी गोपाल सिंह चौहान को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह  शुगर मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट अज्ब प्रसाद वाजपेयी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से मुक्त करते हुए किच्छा की शुगर मिल का प्रबंधक बनाया गया है।

इसके अलावा, अन्य दो पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है:

  • पीसीएस पीसी दुमका को अपर सचिव गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह प्रबंध निदेशक, गन्ना विकास निगम के दायित्व का निर्वहन भी करेंगे।
  • त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए थे। उस सूची में कुल 24 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

Also Read This

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

Related Posts