बड़ी खबर: नशे में धुत्त दून राजपुर थानाध्यक्ष ने कई वाहनों को मारी टक्कर, SSP ने किया सस्पेंड

देहरादून के राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नशे में धुत नजर आ रहे हैं। वीडियो के अनुसार,नशे की हालत में कार चलाते हुए उन्होंने कई वाहनों को टक्कर मार दी हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और […]

देहरादून के राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नशे में धुत नजर आ रहे हैं।

वीडियो के अनुसार,नशे की हालत में कार चलाते हुए उन्होंने कई वाहनों को टक्कर मार दी हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर भी सवाल उठाए।

SSP अजय सिंह ने लिया तत्काल एक्शन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जांच के आदेश दिए।

मेडिकल जांच और मुकदमा दर्ज

घटना के बाद शैंकी कुमार को देर रात कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। इसी बीच, जिस राजपुर थाने में वह तैनात थे, वहीं उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति

एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, थाना अध्यक्ष कालसी, को नए राजपुर थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

जांच के सख्त निर्देश

एसएसपी अजय सिंह ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देश दिए हैं कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जाए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को सबूत के तौर पर शामिल करने को कहा गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आदेश दिए हैं कि अगर किसी अन्य पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाए।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts