Realme जल्द लांच करेगा अपना नया किफायती और पावरफुल डिवाइस

नई दिल्ली: Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस फोन को 14 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रही है, जो Narzo सीरीज का नया किफायती और पावरफुल डिवाइस होगा। Realme Narzo 100 Lite 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Narzo 80 Lite […]

नई दिल्ली: Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है।

कंपनी इस फोन को 14 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रही है, जो Narzo सीरीज का नया किफायती और पावरफुल डिवाइस होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Narzo 80 Lite 5G का अपग्रेड माना जा रहा है।

इस नए डिवाइस में बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

7000mAh ‘Titan Battery’ सबसे बड़ी खासियत

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी USP इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे कंपनी ‘Titan Battery’ बता रही है।

  • 6 साल तक बैटरी हेल्थ बेहतर रहने का दावा
  • रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • लंबे समय तक बिना चार्जिंग इस्तेमाल

तगड़ी परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम

फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए:

  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
  • 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम
  • 4 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा

यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जा रहा है।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

144Hz डिस्प्ले के साथ शानदार विजुअल

Realme Narzo 100 Lite 5G में बड़ा और स्मूद डिस्प्ले मिल सकता है:

  • 6.9-इंच LCD स्क्रीन
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 900 निट्स ब्राइटनेस

इससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

अगर आप एक ऐसे बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी,स्मूथ डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस हो तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts