Weather Update: दून में फिर चढ़ा पारा। पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून,  जून 2026। उत्तराखंड में बारिश और तेज तूफान के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही […]

देहरादून,  जून 2026। उत्तराखंड में बारिश और तेज तूफान के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है।

जून की शुरुआत में हुई बारिश और आंधी-तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम देखने को मिल रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य मैदानी और पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश के दौरान तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था, लेकिन अब मौसम साफ होने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।

पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 14 जून तक पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलता रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...

Related Posts