सम्पादक बनें शिक्षक : खबरों में अपनी धारदार लेखनी चलाने वाले रोहित असवाल अब युवा विद्यार्थियों को देंगे अंग्रेजी की अब्बल शिक्षा ।

पुरोला,  जून 2025 नीरज उत्तराखंडी  चक चंदेली निवासी रोहित असवाल ने अपने पहले ही प्रयास में एलटी (लाइसेंसधारी शिक्षक) चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। अंग्रेजी विषय में चयनित रोहित अब युवा विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेंगे। खबरों की दुनिया में अपनी धारदार लेखनी […]

पुरोला,  जून 2025 नीरज उत्तराखंडी 
चक चंदेली निवासी रोहित असवाल ने अपने पहले ही प्रयास में एलटी (लाइसेंसधारी शिक्षक) चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। अंग्रेजी विषय में चयनित रोहित अब युवा विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेंगे। खबरों की दुनिया में अपनी धारदार लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले रोहित अब शिक्षा के क्षेत्र में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

रोहित असवाल, जो कि पूर्व में साप्ताहिक समाचारपत्र रवाई मेल के संपादक के रूप में कार्यरत थे, अपने पिता स्व. राजेन्द्र असवाल के निधन के बाद 2016 से पत्रकारिता में सक्रिय थे। अब उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने ज्ञान और मेहनत का लोहा मनवाया है।

रोहित की प्रारंभिक शिक्षा हिमगिरी शिक्षा निकेतन से हुई, जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, पुरोला से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर किया।

वर्ष 2025 में ओबीसी पुरुष वर्ग के तहत अंग्रेजी विषय में छठी रैंक हासिल कर उन्होंने एलटी चयन परीक्षा में पहली बार में ही सफलता पाई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दिसंबर 2024 में यूजीसी नेट परीक्षा और उत्तराखंड डीएलएड भी क्वालीफाई कर शिक्षा के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया है।

रोहित असवाल की यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह दर्शाती है कि परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts