एसजीआरआर विश्वविद्यालय और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन, शोध और प्रशिक्षण में सहयोग पर बनी सहमति

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ (यूपीईएस) के बीच गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू कम्प्यूटर साइंस एवं टेक्नोलॉजी, अनुसंधान सहयोग, योगिक साइंस तथा प्रशिक्षण और प्लेसमेंट जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत बनाएगा। समझौता ज्ञापन पर श्री गुरु राम […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ (यूपीईएस) के बीच गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू कम्प्यूटर साइंस एवं टेक्नोलॉजी, अनुसंधान सहयोग, योगिक साइंस तथा प्रशिक्षण और प्लेसमेंट जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत बनाएगा।

समझौता ज्ञापन पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर और यूपीईएस की ओर से कुलसचिव मनीष मदान ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज एवं यूपीईएस के अध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने दोनों संस्थानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। विशेष रूप से स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को अनुसंधान कार्यक्रमों में सहयोग का अवसर मिलेगा और दोनों संस्थान विभिन्न स्तरों पर एक-दूसरे के साथ साझेदारी कर सकेंगे।

वहीं, यूपीईएस के कुलपति डॉ. राम के. शर्मा ने कहा कि इस समझौते के तहत रिसर्च स्कॉलर्स को संयुक्त रूप से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कम्प्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश-विदेश में हो रहे शोध कार्यों में दोनों संस्थान आपसी सहयोग से नवाचार को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के मुख्य सलाहकार विपिन घिल्डियाल, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर प्रो. द्वारिका मैठाणी, डॉ. सुरेन्द्र रयाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts