Uttarakhand News: एसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना सम्मानित।श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने किया प्रोत्साहित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। Uttarakhand News  हंसिका ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ऑल इंडिया युवा भाषण प्रतियोगिता (05 अगस्त 2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप 20 वक्ताओं में जगह […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। Uttarakhand News 

हंसिका ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ऑल इंडिया युवा भाषण प्रतियोगिता (05 अगस्त 2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप 20 वक्ताओं में जगह बनाई और अपनी सशक्त वाणी से दर्शकों एवं गणमान्य अतिथियों को प्रभावित किया।

विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने हंसिका सक्सेना को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने हंसिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

भारत मंडपम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 20 वक्ताओं का चयन कठिन चरणों, जिनमें स्क्रिप्ट लेखन भी शामिल था, के बाद किया गया। हंसिका सक्सेना ने देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मंच पर अपनी अद्भुत वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

सम्मान समारोह के दौरान कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। इनमें कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा के पूर्व सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र पाल वत्स, रविंद्र सिंह भट्टी और मनोज तिवारी शामिल थे। सभी ने हंसिका की प्रतिभा की सराहना की और उनके प्रयास को उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

एसजीआरआरयू परिवार ने जताई खुशी

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के डीन, छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने हंसिका की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सभी ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts