शिष्टाचार भेंट: राज्य गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने टेका श्री दरबार साहिब में मत्था

देहरादून, 6 मई। राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्यामवीर सैनी ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों के मध्य प्रदेश में कृषि, किसान कल्याण, गन्ने की गुणवत्ता एवं उत्पादकता सहित पर्यावरण संरक्षण जैसे कई समसामयिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्यामवीर सैनी ने बताया कि राज्य में गन्ने की नई किस्मों पर कार्य किया जा रहा है और वैज्ञानिक स्तर पर लाल सड़न जैसी समस्याओं के समाधान भी निकाले गए हैं।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान आमजन को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को सराहनीय बताया।

इस दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे अनुसंधान और प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा हुई। श्यामवीर सैनी ने कहा कि किसानों को दीर्घकालिक लाभ दिलाने हेतु जैविक खेती को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है।

परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार दरबार साहिब की ओर से श्यामवीर सैनी का स्वागत किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts