पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब पहुंचे किसान यूनियन अध्यक्ष। विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास होंगे सम्मानित

April 12, 2025
in उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब पहुंचे किसान यूनियन अध्यक्ष। विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास होंगे सम्मानित
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा ने शुक्रवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने श्री झंडा मेला के सफल आयोजन के लिए महाराज जी को शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी मई में होने वाले विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि संकाय किसानों के लिए जागरूकता अभियान और किसान मेलों का आयोजन करेगा, जिससे राज्य के किसानों को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक खेती की दिशा में लाभ मिलेगा।

मातावाला बाग विवाद पर जताई चिंता

सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने मातावाला बाग विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक उन्माद फैलाकर श्री दरबार साहिब की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार सहारनपुर चौक के पास रहता है और वे बचपन से मातावाला बाग को देख रहे हैं। पहले यह स्थान असामाजिक गतिविधियों और कूड़े के ढेर से भरा रहता था, जिसे अब श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने हरा-भरा बाग बना दिया है।

दरबार साहिब समाजसेवा की मिसाल

सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने कहा कि श्री दरबार साहिब एक श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाजसेवा की भी मिसाल है। दरबार साहिब द्वारा संचालित संस्थानों में स्कूल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय शामिल हैं, जो जनहित में कार्य कर रहे हैं। कैंसर अस्पताल भी अंतिम चरण में है, जो गरीबों के लिए समर्पित होगा।

कृषि को नई दिशा देने का प्रयास

उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि संकाय उत्तराखण्ड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां परंपरागत और आधुनिक तकनीक से कृषि शोध हो रहे हैं। जैविक खेती, लाइव स्टॉक और गौवंश को संरक्षण देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहे हैं।

बार एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन

दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने भी श्री दरबार साहिब को समर्थन देते हुए कहा कि कुछ लोग मातावाला बाग पर कब्जे की नीयत से धार्मिक विद्वेष फैला रहे हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे श्री दरबार साहिब जैसी विश्व की अग्रणी संस्था के साथ खड़े हैं।


Previous Post

DM का अल्टीमेटम: जमा करो असलहा, वरना हो जाओ बेअसलहा!

Next Post

ब्रेकिंग(हादसा): अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला रेस्क्यू, चार लापता

Next Post
ब्रेकिंग(हादसा): अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला रेस्क्यू, चार लापता

ब्रेकिंग(हादसा): अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला रेस्क्यू, चार लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें”
  • ₹17,499 में आया Samsung का नया 5G फोन। मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्रीमियम लुक
  • भारी बारिश में देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी: एसआई कांतीलाल जोशी की टीम ने बचाई मजदूरों की जान
  • हादसा (ब्रेकिंग): 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!