बड़ी खबर : SIT ने पेपर लीक मामले में कई जगह मारे छापे, आरोपी अभी भी फरार

एसआईटी पेपर लीक मामले में कई जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अभी भी भाजपा नेता समेत तीन आरोपी फरार चल रहे हैंl एसआईटी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है,साथ ही इन्हें पकड़ने के लिए रफ्तार तेज कर दी हैl आरोपियों को पकड़ने के लिए SIT […]

एसआईटी पेपर लीक मामले में कई जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अभी भी भाजपा नेता समेत तीन आरोपी फरार चल रहे हैंl

एसआईटी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है,साथ ही इन्हें पकड़ने के लिए रफ्तार तेज कर दी हैl

आरोपियों को पकड़ने के लिए SIT टीम बनाकर काम कर रही है एक टीम पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंची तो जबकि दूसरी टीम हरिद्वार और उसके आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैl

पटवारी और AE/JE भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है। जेल में बंद मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे निवासी बलिया उत्तर प्रदेश का नाम प्रकरण में सामने आया था जबकि लक्सर बाकरपुर निवासी डेविड की भूमिका भी प्रकाश में आई लेकिन दोनों हत्थे नहीं चढ़ पाए।

वहीं एई-जेई और पटवारी पेपर लीक मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण संजीव धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाथ नहीं लग पाया है। अनुराग पांडे की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बलिया उत्तर प्रदेश भेजी गई है। अलग-अलग टीमें भाजपा नेता संजय धारीवाल और डेविड की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपियों के कई लोगों से कनेक्शन निकलने की बात भी सामने आई हैं। एसआईटी उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। 

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन पाँच जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट और सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने...

बड़ी खबर : 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट की उठाई...

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री...

Related Posts