एक्शन: 80 हजार की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

बड़कोट (यमुना घाटी), 29 अक्टूबर 2025। नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड पुलिस का “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशा मुक्त अभियान लगातार असर दिखा रहा है। बड़कोट थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.51 ग्राम स्मैक […]

बड़कोट (यमुना घाटी), 29 अक्टूबर 2025। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड पुलिस का “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशा मुक्त अभियान लगातार असर दिखा रहा है। बड़कोट थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.51 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृष्णखड्ड तुनालका, बड़कोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंशुमान शाह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र गोरी लाल निवासी ग्राम मस्सू, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्त:
अंशुमान शाह पुत्र गोरी लाल, निवासी ग्राम मस्सू, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

🔹 बरामद माल:
2.51 ग्राम स्मैक (हेरोइन) – अनुमानित कीमत ₹80,000

🔹 पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
  2. कानि0 गौरव सिंह रावत
  3. कानि0 जयदेव सरियाल

बड़कोट पुलिस की इस कार्रवाई ने फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड पुलिस “नशा मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस लगातार जिलेभर में ऐसे अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts