दुखद: जम्मू-कश्मीर बारामूला में क्रॉस फायरिंग में कोटद्वार के सूरज सिंह नेगी शहीद

कोटद्वार (गढ़वाल), अक्टूबर 2025। जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। देश की रक्षा करते हुए कोटद्वार के लालपुर गांव निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25 वर्ष) शहीद हो गए। उनके शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव का माहौल गमगीन हो […]

कोटद्वार (गढ़वाल), अक्टूबर 2025।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। देश की रक्षा करते हुए कोटद्वार के लालपुर गांव निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25 वर्ष) शहीद हो गए। उनके शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

गोरखा रेजिमेंट में थे तैनात

जानकारी के अनुसार, शहीद सूरज सिंह नेगी गोरखा रेजिमेंट में सेवारत थे। उनकी बटालियन का जल्द ही रुड़की स्थानांतरण होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही बारामूला में हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की। सेना ने आधिकारिक रूप से उनके शहीद होने की पुष्टि की है।

2021 में हुए थे भर्ती

वार्ड-19 के पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने बताया कि सूरज सिंह वर्ष 2021 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह अविवाहित थे और परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटे थे। सितंबर में ही वे कुछ दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे।

परिवार और गांव में मातम

सूरज सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके पिता प्रेम सिंह, माता, और भाई पंकज नेगी सहित पूरा परिवार सदमे में है। गांव के लोग भी इस वीर सपूत की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज सिंह नेगी ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद का पार्थिव शरीर रविवार तड़के सेना के वाहन से कोटद्वार के कौड़िया कैंप पहुंचेगा। वहां से अंतिम दर्शन के लिए लालपुर स्थित उनके पैतृक आवास लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में सूरज सिंह की शहादत की खबर फैलते ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शहीद के सम्मान में श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts