SSB Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका। 20 अप्रैल तक करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मेडिकल से जुड़ी विभिन्न शाखाओं में की जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती के तहत निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: […]

सशस्त्र सीमा बल ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती मेडिकल से जुड़ी विभिन्न शाखाओं में की जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: रेडियोग्राफर,फार्मासिस्ट,ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन,डेंटल टेक्निशियन । ये सभी नियुक्तियां प्रारंभ में अस्थायी होंगी, जिन्हें बाद में स्थायी किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि और वेतनमान

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

शैक्षणिक योग्यता

  • विज्ञान वर्ग (Science Stream) से 12वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
  • न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
    (आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी वर्ग: ₹100
  • एससी/एसटी और महिलाओं के लिए: कोई शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट SSB पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : फर्जी दस्तावेज मामले में CBI कोर्ट ने किया आचार्य बालकृष्ण को बरी

देहरादून। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब डेढ़ दशक पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट से जुड़े मामले...

क्राइम: उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, केस दर्ज 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार निवासी एक युवक को उत्तराखंड सचिवालय...

Related Posts