Gold Price Today: 4 अप्रैल को क्या है 24K, 22K सोने का भाव? जानिए अपने शहर का रेट

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच संभावित संघर्ष के चलते सोने की कीमतों (Gold Price Today)में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक सोने के भाव में गिरावट और स्थिरता(Gold Price Today in India )का मिश्रित असर दिख […]

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच संभावित संघर्ष के चलते सोने की कीमतों (Gold Price Today)में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक सोने के भाव में गिरावट और स्थिरता(Gold Price Today in India )का मिश्रित असर दिख रहा है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव(Gold Rates in Delhi)

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर बनी हुई है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव(Gold jewellery rates) ₹3,500 गिरकर ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर सोना ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। इसके मुकाबले अब कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितता ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है।

ये महत्वूर्ण खबरे भी जरूर पढ़े :

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार:

  • 24 कैरेट: ₹1,46,608 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट: ₹1,46,021 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,34,293 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट: ₹1,09,956 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट: ₹85,766 प्रति 10 ग्राम

नोट: गुड फ्राइडे और वीकेंड के चलते बाजार बंद रहने के कारण यही भाव मान्य रहेगा।

City Wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,51,080₹1,38,500₹1,13,350
मुंबई₹1,50,930₹1,38,350₹1,13,200
चेन्नई₹1,51,090₹1,38,500₹1,15,450
कोलकाता₹1,50,930₹1,38,350₹1,13,200
लखनऊ₹1,51,080₹1,38,500₹1,13,350
जयपुर₹1,51,080₹1,38,500₹1,13,350
अहमदाबाद₹1,50,980₹1,38,400₹1,13,250
हैदराबाद₹1,50,930₹1,38,350₹1,13,200

(अन्य शहरों में भी लगभग यही रेट लागू हैं)


गुरुवार को क्यों गिरे सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ी।

  • डॉलर मजबूत हुआ
  • निवेशकों ने मुनाफावसूली की
  • वैश्विक संकेत कमजोर रहे

इसी कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबारियों के अनुसार फिलहाल सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।
गुड फ्राइडे के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद रहने से कोई नया संकेत नहीं मिला, जबकि स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल पर निर्भर करेंगी।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts