मुनस्यारी और धारचूला में बादल फटने से तीन की मौत, छह लापता और तीन घायल

मुनस्यारी और धारचूला में बादल फटने से तीन की मौत, छह लापता और तीन घायल रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी और धारचूला ब्लॉक में बादल फटने से तीन की मौत, छह से अधिक लापता और तीन घायल। आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के साथ स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद में जुटे। पिथौरागढ़ […]

मुनस्यारी और धारचूला में बादल फटने से तीन की मौत, छह लापता और तीन घायल

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी और धारचूला ब्लॉक में बादल फटने से तीन की मौत, छह से अधिक लापता और तीन घायल। आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के साथ स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद में जुटे। पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी तहसील के टांगा गांव में बादल फटने जैसी आसमानी आफत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देर रात हुई इस घटना में बादल फटाने की सूचना आ रही है। बादल फटने से गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल जबकि छह से अधिक लोग अभी तक लापता हैं।

इसके अलावा घरों में पाले गए मवेशी भी गायब हैं। पानी के तेज बहाव में घर और जमीन बह गई हैं। सरकारी सिस्टम के साथ स्थानीय लोग भी पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। लगातार पड़ रही बरसात, भूस्खलन और अवरुद्ध मार्ग राहत कार्य में मुश्किलें पैदा कर रही हैं। नया बस्ती के पास चट्टान गिरने से गाड़ी को लगी टक्कर में गाड़ी नदी में जा गिरी । गाड़ी में उस समय चालक मौजूद था। गाड़ी नया बस्ती क्षेत्र की बताई जा रही है। गाड़ी, वर्मा टूर एंड ट्रेवल्स के चालक सचिन वर्मा चला रहे थे, जिनकी तलाश की जा रही है।

Also Read This

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ...

बड़ी खबर: BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल । कहीं गुणवत्ता पर सवाल, कहीं ठेका निरस्त

BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल कहीं पुल का स्पान 36 से 42 और फिर 60 मीटर हुआ, कहीं धीमी प्रगति पर...

Related Posts