Uttarakhand Accident News: यहां खाई में गिरी पिकअप। चालक की मौत, SDRF ने घायल को बचाया

टिहरी गढ़वाल | Road Accident | SDRF Rescue Operation उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

टिहरी गढ़वाल | Road Accident | SDRF Rescue Operation

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सुबह करीब 4:30 बजे हादसे की सूचना मिलने पर SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

टीम ने खाई में गिरे वाहन (UK 07 CD 0854) तक पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।

एक की मौत, एक घायल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,हादसे में—
बॉबी (28) पुत्र जगबीर लाल निवासी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरन सिंह (55) पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी साथियाला पट्टी भिलंग घायल हुए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

खच्चर की भी मौत

जानकारी के अनुसार, वाहन में दो लोगों के साथ एक खच्चर भी सवार था, जिसकी भी इस हादसे में मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts