हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर। दो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों/भक्तों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देररात अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, 15 सवारियों को रैस्क्यू कर लिया गया जबकि एक कि तलाश जारी है। दिल्ली से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों/भक्तों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देररात अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, 15 सवारियों को रैस्क्यू कर लिया गया जबकि एक कि तलाश जारी है।
दिल्ली से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट और दो गांव के मध्य वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 45 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 18 लोग सवार थे।
सूचना पर एस.डी.आर.एफ.के चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग दो घंटे के रैस्क्यू अभियान के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकाला जा सका। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लापता सवारी की तलाश जारी है।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts