हादसा: टाइगर फॉल में पहाड़ी से गिरा पत्थर । दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत..

चकराता, 26 मई 2025 (नीरज उत्तराखंडी)— प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल, चकराता में सोमवार को एक दुखद हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब झरने के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे, जिससे दो पर्यटक उनकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ बैठे। […]

चकराता, 26 मई 2025 (नीरज उत्तराखंडी)—

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल, चकराता में सोमवार को एक दुखद हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब झरने के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे, जिससे दो पर्यटक उनकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

मृतकों की पहचान गीताराम (50 वर्ष) निवासी सुजोऊ गांव और अल्का, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, टाइगर फॉल के पास एक पेड़ गिरने से पहाड़ी में हलचल हुई, जिसके चलते बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। दुर्भाग्यवश, गीताराम और अल्का पत्थरों की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चकराता ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि टाइगर फॉल में यह पहली घटना है, जब झरने के पास इस प्रकार की दुर्घटना में किसी की जान गई हो। यह स्थान गर्मियों में विशेष रूप से पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहता है, और बड़ी संख्या में लोग यहां झरने के नीचे स्नान का आनंद लेने आते हैं।

इस हादसे के बाद पूरे चकराता क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना से पर्यटन प्रेमियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है, और संभावित खतरे को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts