UK Board 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 11 बजे, ऐसे देखें सबसे पहले!

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा रामनगर (नैनीताल) स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। रिजल्ट कहां और कैसे […]

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा रामनगर (नैनीताल) स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। साथ ही रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

बिना इंटरनेट ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से साइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड SMS सुविधा प्रदान करता है, जिससे छात्र सीधे मोबाइल पर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

स्कूल आईडी से भी मिलेगा रिजल्ट

बोर्ड ने स्कूलों को भी एक पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहां वे स्कूल आईडी के माध्यम से सभी छात्रों का रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के करीब आधे घंटे के भीतर यह डेटा स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध होगा।

डेटा पंचिंग से हुआ रिजल्ट जल्दी तैयार

इस बार उत्तराखंड बोर्ड ने ओएमआर शीट के स्थान पर ‘डाटा पंचिंग’ प्रक्रिया अपनाई, जिससे रिजल्ट जल्दी तैयार हो सका। अधिकारियों के मुताबिक पहले रिजल्ट जून-जुलाई में आता था, लेकिन इस बार अप्रैल में ही परिणाम जारी किया जा रहा है।

परीक्षा में 2.23 लाख से अधिक छात्रों ने लिया भाग

बोर्ड के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कक्षा 10वीं के लिए 1,13,690 और कक्षा 12वीं के लिए 1,09,713 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

टॉपर लिस्ट भी होगी जारी

बोर्ड परिणाम के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। इससे छात्रों को राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।


महत्वपूर्ण लिंक:

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts