हाईकोर्ट ब्रेकिंग : नकलचियों पर रोक का आदेश स्थगित। सभी पक्षों से मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नकल करते पकड़े गए लोगों को परीक्षा की अनुमति देने समेत इन्हें डीवार करने के आदेश को स्थगित कर दिया है। एकलपीठ ने सभी पक्षों से जवाब मांग लिया है।       वर्ष 2023 में ऊत्तराखण्ड अधिनस्त चयन सेवा आयोग(यू.के.एस.सी.)ने 1998 के नकल अधिनियम के तहत 14 लोगों को पकड़कर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नकल करते पकड़े गए लोगों को परीक्षा की अनुमति देने समेत इन्हें डीवार करने के आदेश को स्थगित कर दिया है। एकलपीठ ने सभी पक्षों से जवाब मांग लिया है।

      वर्ष 2023 में ऊत्तराखण्ड अधिनस्त चयन सेवा आयोग(यू.के.एस.सी.)ने 1998 के नकल अधिनियम के तहत 14 लोगों को पकड़कर उनपर पांच वर्ष के लिए परीक्षा में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। इनमें से अजय और दयाल नाम के दो लोग इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे। अधिवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि आज न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने इस आदेश को स्थगित कर दिया है। उन्होंने न्यायालय को बताया कि अधिनियम की धारा 9 और 10 में केवल सजा का प्रावधान है लेकिन डीवार(वंचित/बाहर)करने का कोई प्रावधान नहीं है। एकलपीठ ने पक्षकारों को सुनने के बाद सभी से जवाब मांगा और आयोग के 16 मई के उस आदेश को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षार्थियों को इस आदेश के बाद अब परीक्षा देने की छूट मिल गई है। मामले में अगली सुनवाई आयोग का जवाब आने के बाद होगी।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts