हादसा: उत्तरकाशी में भीषण सड़क दुर्घटना। दो की मौत, 20 घायल

0
2

1 अप्रैल 2025 मोरी।
नीरज उत्तराखंडी
उत्तरकाशी जिले में नेतालगाड़-पुजोली- खनियशयणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक यात्री वाहन (संख्या UK-04-CB-0265) अनियंत्रित होकर एक लोहे के पुल की रेलिंग से टकराया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा हैं कि वाहन के रेलिंग से टकराते ही जान बचाने को लोग नदी में कूद गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 22 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मृतकों की सूची:

  • नरेश थापा (निवासी नेपाल)
  • पांच वर्षीय बच्चा (नेपाल मूल, नरेश थापा का पुत्र)

गंभीर रूप से घायल:

  • धर्मलाल (42 वर्ष, पुत्र सोवेन्द्र सिंह, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • जसपाल (27 वर्ष, पुत्र दलपुर, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • महेन्द्र सिंह (58 वर्ष, पुत्र चतर सिंह, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • देवेन्द्र सिंह (26 वर्ष, पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • रामकृष्ण (32 वर्ष, पुत्र सुन्दर सिंह, निवासी पुजेली, मोरी)
  • विनोद (23 वर्ष, पुत्र विरस्तू, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • प्रियंका (24 वर्ष, पत्नी मक्खन सिंह, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • मक्खन सिंह (28 वर्ष, पुत्र व्यापारी, निवासी खन्यासणी, मोरी)
  • दीपक (22 वर्ष, पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी नेपाल, हाल ग्राम पुजेली, मोरी)
  • प्यारेपाल (24 वर्ष, पुत्र मनसुख लाल, निवासी ग्राम कलाप, मोरी)
  • संजय राणा (27 वर्ष, पुत्र शिव सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, मोरी)
  • टेनालाल (32 वर्ष, पुत्र साधूलाल, निवासी ग्राम मितरी, मोरी)
  • रामू (45 वर्ष, पुत्र सरेणु, निवासी ग्राम भितरी, मोरी)
  • महेन्द्र सिंह (30 वर्ष, पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम पुजेली, मोरी)
  • धर्म सिंह (36 वर्ष, पुत्र सोवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खन्यासणी, मोरी)
  • राहुल (वाहन चालक, निवासी ग्राम खन्यासणी, मोरी)
  • सन्तोष (35 वर्ष, पुत्र पलटन सिंह, निवासी ग्राम खन्यासणी, मोरी)
  • शारदा (22 वर्ष, पत्नी मनवीर, निवासी ग्राम पुजेली, मोरी)
  • मनवीर (26 वर्ष, पुत्र श्रीचन्द्र, निवासी ग्राम पुजेली, मोरी)
  • वेलदेई (55 वर्ष, पत्नी रामू, निवासी ग्राम खन्यासणी, मोरी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here