Uttarakhand News: ब्राजील में चमकेगी रंवाई घाटी की बेटी दिव्या ज्योति

उत्तरकाशी।25 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद की रंवाई घाटी के पोरा गांव की बेटी दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिव्या ज्योति का चयन ब्राजील में आयोजित होने वाले 20वीं यूनाइटेड क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस ऑफ चिल्ड्रन एंड यूथ (COY20)” में भारत के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है। यह सम्मेलन 6 […]

उत्तरकाशी।25 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जनपद की रंवाई घाटी के पोरा गांव की बेटी दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

दिव्या ज्योति का चयन ब्राजील में आयोजित होने वाले 20वीं यूनाइटेड क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस ऑफ चिल्ड्रन एंड यूथ (COY20)” में भारत के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।

यह सम्मेलन 6 से 8 नवंबर तक फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा, बेलेम (ब्राजील) में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूप रेखा सम्मेलन (UNFCCC) के तत्वावधान में होगा, जिसमें विश्वभर से युवा जलवायु परिवर्तन पर विचार-विमर्श करेंगे।
दिव्या ज्योति, ग्राम पोरा निवासी गुरु प्रसाद बिजल्वाण की सुपुत्री हैं। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि दिव्या ज्योति ने न केवल पुरोला विधानसभा बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बेटियां
आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, और हमें उन पर गर्व है।

मुख्यमंत्री ने दिव्या ज्योति एवं उनके परिजनों से भेंट कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपल से संपूर्ण रंवाई घाटी में हर्ष का माहौल है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts