Uttarakhand News: रेस्टोरेंट में खाने में थूकने पर हड़कंप।मुकदमा दर्ज, लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही शुरू

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में स्टाफ द्वारा खाद्य पदार्थ में थूककर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने […]

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में स्टाफ द्वारा खाद्य पदार्थ में थूककर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट स्टाफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(b) और 274 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला

पुलिस को इस घटना की जानकारी लिखित तहरीर के माध्यम से दी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने जानबूझकर खाना बनाते समय थूका, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को भेजी।
विभाग ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

उत्तरकाशी पुलिस ने नागरिकों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts