Uttarakhand News: नौवीं की छात्रा बनी मां।आरोपी युवक गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल नगर में एक किशोरी के मां बनने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा […]

नैनीताल। नैनीताल नगर में एक किशोरी के मां बनने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल में खुला राज

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे किशोरी पेट दर्द की शिकायत पर अपनी मां के साथ बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसी बीच उसने सामान्य प्रसव से एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

फेसबुक से हुई पहचान

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अल्मोड़ा निवासी सूरज नामक युवक तीन वर्ष पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम करने लगा। लगभग दो साल पहले उसकी किशोरी से फेसबुक पर पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।

परिवार की स्थिति

किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसकी मां घरों में काम करती हैं, जबकि पिता होटल में नौकरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। इस बीच किशोरी के मां बनने की खबर पूरे शहर में फैल गई, जिससे सनसनी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी युवक सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने पुष्टि की कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts