दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। चालक की मौके पर मौत, परिचालक गंभीर घायल

 पुरोला, 8 अप्रैल 2025: उत्तरकाशी जनपद की तहसील बड़कोट के अंतर्गत केवल गांव मोटर मार्ग पर गातु के पास एक दर्दनाक हादसे में एक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर में […]

 पुरोला, 8 अप्रैल 2025: उत्तरकाशी जनपद की तहसील बड़कोट के अंतर्गत केवल गांव मोटर मार्ग पर गातु के पास एक दर्दनाक हादसे में एक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

डंपर में केवल चालक और परिचालक ही सवार थे। मृतक की पहचान आलोक रावत पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह रावत निवासी सुनारा, पुरोला के रूप में हुई है। हादसे में घायल परिचालक सौरव मैठाणी पुत्र विकास मैठाणी निवासी तुनाल्का, बड़कोट को तुरंत डामटा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डामटा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायल:
सौरव मैठाणी पुत्र विकास मैठाणी, निवासी तुनाल्का, बड़कोट।

मृतक:
आलोक रावत पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह रावत, निवासी सुनारा, पुरोला।

स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts