हादसा: खाई में गिरी मैक्स बोलेरो । चालक की मौके पर मौत..

उत्तरकाशी, 24 मई 2025। नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील अंतर्गत नगाणगांव-बड़कोट मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक मैक्स बोलेरो वाहन (वाहन संख्या: UK03TA1142) नगाणगांव से […]

उत्तरकाशी, 24 मई 2025। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील अंतर्गत नगाणगांव-बड़कोट मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक मैक्स बोलेरो वाहन (वाहन संख्या: UK03TA1142) नगाणगांव से बड़कोट की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 70 से 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक संतोष (26 वर्ष), पुत्र बूटा राम, निवासी स्यालव, थाना बड़कोट, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस व रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है और पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts