हादसा: टोंस नदी में फिसलकर गिरा युवक। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

नीरज उत्तराखंडी/त्यूनी (11 मई 2025):एक दर्दनाक हादसे में मोरी तहसील के ग्राम जखोल निवासी युवक दिनेश, पुत्र हरिपाल, आज सुबह लगभग 6:30 बजे टोंस नदी में गिर गया। यह हादसा देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध हनोल मंदिर के पास हुआ, जब युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली नदी […]

नीरज उत्तराखंडी/त्यूनी (11 मई 2025):
एक दर्दनाक हादसे में मोरी तहसील के ग्राम जखोल निवासी युवक दिनेश, पुत्र हरिपाल, आज सुबह लगभग 6:30 बजे टोंस नदी में गिर गया। यह हादसा देहरादून जनपद के त्यूनी क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध हनोल मंदिर के पास हुआ, जब युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली नदी में समा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोरी और त्यूनी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। साथ ही एसडीआरएफ उत्तरकाशी और देहरादून की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। फिलहाल घटनास्थल पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और युवक की तलाश जारी है।

प्रशासन की तत्परता:
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि लापता युवक को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे सावधानी बरतें और विशेषकर बरसात या फिसलन वाले क्षेत्रों में सतर्कता रखें।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts