अपडेट : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड एग्जाम का बदला पैटर्न

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ये परीक्षाएं कल से यानी एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी।  वहीं इस बार बोर्ड एग्जाम का पैर्टन बदल गया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए पैर्टन की जानकारी दी है और सैंपल पेपर अपलोड […]

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ये परीक्षाएं कल से यानी एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। 

वहीं इस बार बोर्ड एग्जाम का पैर्टन बदल गया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए पैर्टन की जानकारी दी है और सैंपल पेपर अपलोड किए है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक फरवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की हैं।

बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। इस बार बोर्ड एग्जाम के पैर्टन में बदलाव किया गया है। जिसके लिए छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। विद्यार्थी इन सैंपल पेपर को देख अपनी तैयारी कर सकते है। इससे उन्हें पेपर समझने में मदद मिलेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।बैठक सुबह...

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

Related Posts